UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर छात्रों के लिए बड़ी (UP Board 10th Result 2026) खबर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की (UP Board 12th Result) गई थी। इसके लिए कुल 52 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब बोर्ड की ओर से 18 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: यहां देखें कब जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
बीते वर्ष यानी साल 2025 में कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट 24 अप्रैल को जारी किया गया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि नतीजे का ऐलान इस बार भी इसी के आसपास घोषित किया जा सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए इस आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
यहां चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- upmspresults.up.nic.in
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
UP Board 10th 12th Result: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी
छात्र का नाम
माता पिता का नाम
रोल नंबर
डेट ऑफ बर्थ
स्कूल का नाम
स्कूल कोड
विषयवार मार्क्स
कुल मार्क्स
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं किसी एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आने पर छात्रों की कंपाटमेंट मानी जाएगी। जबकि दो से ज्यादा विषयों में 33 मार्क्स से कम आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
