UP Board Exam 2027: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने वर्ष 2027 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षाओं की सुरक्षा, गुणवत्ता और विश्वसनीयता को बनाए रखने तथा नकल विहीन परीक्षा को सुनिश्चित करने के लिए शासन द्वारा एक नीति बनाई गई है। यूपीएमएसपी की इन नीति के तहत परीक्षा केंद्रों का निर्धारण पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में यूपी बोर्ड द्वारा एक पूरा शेड्यूल जारी किया है।
UP Board Exam 2027 (Photo - AI)
कब शुरू होगी केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया
यूपी बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार केंद्र निर्धारण की यह पूरी प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 18 सितंबर 2026 तक पूरी की जानी अनिवार्य है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Bihar DELED Answer Key 2026: बीएसईबी डीएलएड परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस डेट तक करें आपत्ति दर्ज
परीक्षा केंद्र निर्धारण से जुड़ी डेट्स
बोर्ड द्वारा जारी टाइमलाइन के अनुसार विभिन्न चरणों को निम्नलिखित तारीखों तक परीक्षा केंद्र का निर्धारण पूरा करना होगा। पूरा शेड्यूल इस प्रकार है -
20 जुलाई 2026: स्कूलों के प्रिंसिपल द्वारा 20 जुलाई तक विद्यालय की भौतिक सुख-सुविधाओं और आधारभूत सूचनाओं को परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड करना होगा।
03 अगस्त 2026: जिलाधिकारी द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति के माध्यम से 3 अगस्त तक वेबसाइट पर अपलोड की गई सूचनाओं का भौतिक सत्यापन करने करना अनिवार्य है।
10 अगस्त 2026: भौतिक सत्यापन के बाद रिपोर्ट को जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के माध्यम से 10 अगस्त तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड या अपडेट किया जाएगा।
17 अगस्त 2026: वैरिफाइड सूचनाओं के आधार पर ऑनलाइन चुने गए परीक्षा केंद्रों की सूची को बोर्ड की वेबसाइट पर 17 अगस्त तक अपलोड किया जाएगा।
18 अगस्त 2026: डिबार या मान्यता वापस लेने की कार्रवाई का सामना कर रहे अयोग्य विद्यालयों की सूची को पोर्टल पर 18 अगस्त तक प्रकाशित करना होगा।
आपत्तियां दर्ज करना की तिथियां
ऑनलाइन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के यूपी बोर्ड द्वारा छात्रों, अभिभावकों, प्रिंसिपल और मैनेजमेंट को अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का पूरा मौका दिया गया है। उसका शेड्यूल इस प्रकार है -
22 अगस्त 2026: स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित कराकर केंद्र निर्धारण की सूची पर 22 अगस्त तक छात्रों, अभिभावकों और प्रिंसिपल से ऑनलाइन आपत्तियां या शिकायत प्राप्त की जाएगी।
01 सितंबर 2026: जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्राप्त आपत्तियों को 1 सितंबर तक निस्तारण कर जनपद स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदित रिपोर्ट को वेबसाइट पर फॉरवर्ड किया जाएगा।
07 सितंबर 2026: अनुमोदित विद्यालय और छात्र आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों की सूची को 7 सितंबर तक वेबसाइट पर दोबारा अपलोड किया जाएगा।
14 सितंबर 2026: यदि किसी केंद्र की दूरी मानक से अधिक है या क्षमता से अधिक छात्र आवंटित किए जाते हैं, तो उस पर पुनः ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर तय की गई है।
18 सितंबर 2026: जनपद स्तरीय समिति द्वारा अंतिम बार प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण कर उनका निराकरण 18 सितंबर तक किया जाएगा और परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची परिषद की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
शासन और बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं की संवेदनशीलता को देखते हुए इस पूरे शेड्यूल का कड़ाई से पालन किया जाएगा, ताकि समय रहते सभी परीक्षा केंद्रों का निष्पक्ष निर्धारण हो सके।l
