घोषित हुई यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट, देखें क्या होगी टाइमिंग
यूपी बोर्ड डेटशीट की पीडीएफ जारी, देखें कब से कब तक है यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षाएं
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी 16 फरवरी, 2023 से यूपी बोर्ड 2023 परीक्षाओं का आयोजन करेगा। तारीखों की घोषणा करते हुए, उच्च शिक्षा मंत्री गुलाबी देवी ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं टाइम टेबल 2023 को पूरा करने के लिए संदर्भ के यहां दिया गया है। विस्तार से पूरी यूपी बोर्ड डेट शीट 2023 आज आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी की जाएगी।
UP Board Exam 2023 Date Sheet: जारी हुआ यूपी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल
UP Board Date Sheet Live - यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 का टाइम टेबल घोषित
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। UPMSP कक्षा 10, 12 की डेटशीट जारी कर दी गई है लेकिन यह अभी तक आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध नहीं है। छात्र इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। डेट शीट से पता चलता है कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की अंतिम परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं दो पालियों में- सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक होंगी।UP Board 10th, 12th Exam Date Sheet 2023 LIVE - डायरेक्ट लिंक से देखें डेटशीट
UP Board 10th Exam Date Sheet PDF भी जारी कर दी गई है, उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन ने कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं दोनों के लिए डेटशीट जारी कर दी है, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पीडीएफ नहीं देखी है, वे इस लिंक से देख सकते हैं।UP Board 10th, 12th Exam Date Sheet 2023 LIVE - 16 फरवरी से 4 मार्च को होगी 12वीं की परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। UPMSP 10वीं बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 के बीच होगी और 12वीं कक्षा UP बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च 2023 के बीच होगी।UP Board date Sheet Live - जानें कब से तक होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
up board date sheet 2023 के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की लिखित परीक्षा 3 मार्च तक चलेगी जबकि यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की लिखित परीक्षा 4 मार्च 2023 तक जारी रहेगी। एडमिट कार्ड कब तक जारी होगा, इसके लिए इस पेज पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार संबंधित जानकारी को ट्रैक किया जा रहा है।UP Board 10th, 12th Exam Date Sheet Live - 3 मार्च को खत्म होगी 10वीं की परीक्षा
कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा 3 मार्च तक समाप्त हो जाएगी और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा 4 मार्च तक जारी रहेगी। बता दें, यूपी बोर्ड ने डेटशीट जारी कर दी है, उम्मीदवार यहां से पूरा टाइमटेबल देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन ने जो पीडीएफ जारी किया है, उसके अनुसार, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो जाएंगी।UP Board 10th, 12th Exam Date Sheet 2023 LIVE - दो पाली में होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की अंतिम परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी - पहली सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। बता दें, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी, 2023 से शुरू होने वाली हैं।UP Board 10th, 12th Exam Date Sheet 2023 LIVE - जारी हुई upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड डेटशीट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की अंतिम परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। समय सारिणी के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों अंतिम परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। चूंकि समय सारणी अभी तक upmsp.edu.in पर उपलब्ध नहीं है, छात्र यहां पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।UP Board Time Table Release: जारी हुई यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल को जारी कर दिया गया है और उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट की मदद से अपनी डेटशीट को डाउनलोड कर सकते हैं।UP Board 10th, 12th Exam Date Sheet 2023 Live - खत्म होगा इंतजार
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और मैट्रिक परीक्षा के लिए डेटशीट अब किसी भी वक्त जारी की जा सकती है।UP Board 10th, 12th Exam Date Sheet 2023 Live - परीक्षा की तैयारी कर दें तेज
बोर्ड ने हाल ही में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए मॉडल पेपर भी जारी किया है। चूंकि, परीक्षा में अब ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि अभी से तैयारी तेज कर दें।UP Board 10th, 12th Exam Date Sheet 2023 Live - एक साथ जारी होगी डेटशीट
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट एक साथ जारी होने की उम्मीद है। बोर्ड ने हाल ही में परीक्षा के लिए मॉडल पेपर भी जारी किया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अलग अलग विषय के लिए सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।UP Board 10th, 12th Exam Date Sheet 2023 Live -प्री बोर्ड परीक्षा की तारीख
यूपी बोर्ड ने हाल ही में प्री बोर्ड परीक्षा की तारीख का भी ऐलान किया था। जिसके अनुसार, प्री बोर्ड परीक्षा 16 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही थ्योरी परीक्षा के लिए भी डेटशीट जारी करेगा।UP Board 12th Exam Date 2023: कब होगी प्रैक्टिकल परीक्षा
यूपी बोर्ड ने हाल ही में प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख घोषित की है। जिसके अनुसार, कक्षा 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से 28 जनवरी तक और 29 जनवरी से 5 फरवरी 2023 तक किया जाएगा।UP Board Exam Date Sheet 2023 Live - नहीं करना होगा इंतजार
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट किसी भी वक्त जारी कर दी जाएगी। बोर्ड ने हाल ही में प्रैक्टिकल और प्री बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी किया है। स्टू़डेंट्स को अब बोर्ड परीक्षा के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।UP Board Exam Date Sheet 2023 Live - इस वेबसाइट को कर लें नोट
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी होगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि डेटशीट से जुड़े अपडेट्स के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।UP Board Exam Date Sheet 2023 Live - मार्च में होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा मार्च और अप्रैल में आयोजित किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नही की है। यूपी बोर्ड टाइम टेबल जारी होने के बाद ही परीक्षा की सटीक तारीख का पता चल पाएगा।UP Board Exam Date Sheet 2023 Live - आधिकारिक अपडेट जल्द
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा के लिए डेटशीट किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। स्टू़ेडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।UP Board Exam Date Sheet 2023 Live - कब आएगी डेटशीट
यूपी बोर्ड की ओर से अभी तक थ्योरी परीक्षा की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डेटशीट इसी सप्ताह जारी होगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।UP Board Exam Date Sheet 2023 Live - कहां होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का पहला चरण आगरा, सहारनपुर, बरेली, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, लखनऊ, झांसी, देवीपाटन और बस्ती में और दूसरा चरण अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा।UP Board Exam Date Sheet 2023 Live - इस बात का रखें ध्यान
यूपी बोर्ड डेटशीट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी भी फर्जी वेबसाइट पर दी जानकारी पर भरोसा न करें।UP Board Exam Date Sheet 2023 Live - मॉडल पेपर जारी
यूपी बोर्ड ने हाल ही में कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए मॉडल पेपर जारी किया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अलग अलग विषय के लिए सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।UP Board 10th, 12th Exam Date Sheet 2023 Live -वेबसाइट पर रखें नजर
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।UP Board Date Sheet जल्द
साल 2018 में यूपी बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से शुरू हुई थी और 10वीं परीक्षा का समापन 22 फरवरी और इंटर परीक्षा का 10 मार्च को हुआ था। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 51,92,689 छात्रों ने अप्लाई किया था, जिसमें कक्षा 10वीं के लिए 27,81,654 और कक्षा 12वीं के लिए 24,11,035 छात्र शामिल हुए थे।upmsp.edu.in से देखें UP Board Date Sheet
साल 2019 में यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 7 फरवरी से 28 फरवरी तक संपन्न की गई थी जबकि यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा आयोजन 7 फरवरी से 2 मार्च तक किया गया था। उम्मीदवार इन डेट्स के अनुसार, अनुमानित तिथि की गणना कर सकते हैं। बता दें, UP board exam 2023 class 10, 12 date sheet upmsp.edu.in पर जारी जाएगी।Up Board Exam Date 2023 Live - 2021 और 2020 में कब हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा
2021 में कोविड 19 महामारी की वजह से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर नतीजे 31 जुलाई को जारी किए थे। इसी तरह 2020 में भी रिजल्ट 27 जून 2020 को घोषित किया गया था।UP Board Date Sheet 2023 LIVE - देखें पिछली साल कब हुई थी यूपी बोर्ड की परीक्षा
यहां पिछले साल के डाटा के आधार पर संभावित परीक्षा तिथियों का पता किया जा सकता है। 2022 में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 9 अप्रैल 2022 तक किया गया था जबकि, इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक चली थी।UP Board Date Sheet 2023 Live - इसी हफ्ते जारी होगी यूपी बोर्ड की डेटशीट
यूपीएमएसपी जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा तिथि 2023 जारी करेगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राज्य बोर्ड जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अस्थायी रूप से प्रकाशित करेगा।मार्च से यूपी बोर्ड परीक्षामार्च से यूपी बोर्ड परीक्षाUP Board 10th, 12th Exam Date Sheet Live - मार्च से यूपी बोर्ड परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2023 की डेटशीट किसी भी समय जारी कर सकता है, मार्च से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने की संभावना है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते या आज कल में UP Board 10th Exam Date Sheet PDF साइट पर अपलोड कर दी जाएगी।upmsp.edu.in से डाउनलोड करें डेटशीटUP Board 10th, 12th Exam Date Sheet 2023 LIVE - upmsp.edu.in से डाउनलोड करें डेटशीट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2023 की परीक्षा डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद, यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 कक्षा 10, 12 की डेट शीट बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड की जा सकती है।UP Board 10th, 12th Exam Date Sheet 2023 Live - upmsp.edu.in से देखें यूपी बोर्ड डेटशीट
UP Board 10th Exam Date Sheet PDF रूप में उपलब्ध होगी। बता दें, इन डेटशीट को केवल upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा, हालांकि आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी यूपी बोर्ड से जुड़ी सभी जानकारी देख पाएंगे।UP Board Exam Date Sheet 2023 Live - यूपी बोर्ड डेटशीट आज शाम तक
एक सूचना के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2023 की परीक्षा डेटशीट इस हफ्ते या आज शाम तक में अपलोड कर दी जाएगी। विद्यार्थी सबसे तेज डेटशीट देखने के लिए इस पेज पर बने रहें।UP Board Date Sheet 2023 Live - पीडीएफ रूप में जारी होगी डेटशीट
Uttar Pradesh Madhyamik Shiksa Parishad (UPMSP) बहुत जल्द यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2023 की परीक्षा डेटशीट बहुत जल्द जारी करने वाला है। यह पीडीएफ रूप में जारी की जाएगी, जिसका लिंक जल्द ही एक्टिव कर दिया जाएगा।UP Board 10th, 12th Exam Date Sheet 2023 Live - व्यावहारिक परीक्षा का दूसरा चरण 29 जनवरी से
उत्तर प्रदेश कक्षा 12वीं की व्यावहारिक परीक्षा का दूसरा चरण 29 जनवरी से 5 फरवरी, 2023 तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा।UP Board 10th, 12th Exam Date Sheet 2023 Live - प्रायोगिक परीक्षाएं 21 जनवरी से
पहले चरण की यूपीएमएसपी 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 21 जनवरी से 28 जनवरी, 2023 के बीच आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती में आयोजित की जाएंगी।NEET PG Counselling 2026: बिहार में 1421 मेडिकल सीटों पर दाखिले की तैयारी, 12 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन
कोलकाता पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
CSBC ने जारी किया बिहार पुलिस कांस्टेबल स्पेशल ब्रांच परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, तुरंत करें चेक
SSC Selection फेज 14 परीक्षा की आंसर की जारी, 12 अक्टूबर तक आपत्ति का मौका
Delhi Protest: स्कूल-कॉलेजों की परीक्षाएं टलीं, ऑनलाइन क्लास की तैयारी, मेट्रो बंद होने का असर
© 2026 Times Horizon Private Limited
