UPESSC TGT PGT Result: आज जारी हो सकता है यूपी टीजीटी-पीजीटी भर्ती का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UPESSC TGT PGT Result: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) मंगलवार को टीजीटी (Trained Graduate Teacher) और पीजीटी (Post Graduate Teacher) भर्ती का अंतिम परिणाम आज जारी कर सकता है।

UPESSC TGT PGT Result: उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) मंगलवार को टीजीटी और पीजीटी भर्ती का अंतिम परिणाम आज जारी कर सकता है। परिणाम पर अंतिम सहमति मिलने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि पीजीटी भर्ती की लिखित परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। आयोग ने परीक्षा के लगभग तीन सप्ताह बाद, 2 जून को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया था। इसके बाद सफल घोषित 2253 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 15 जून से 27 जून तक आयोजित किए गए। अब साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने की संभावना है।

यूपी टीजीटी - पीजीटी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

यूपी टीजीटी - पीजीटी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

वहीं, टीजीटी भर्ती परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को संपन्न हुई थी। आयोग आज होने वाली बैठक में टीजीटी परीक्षा के परिणाम पर भी अंतिम मुहर लगा सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि टीजीटी और पीजीटी दोनों भर्तियों का अंतिम परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी परिणाम जारी होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। परिणाम पीडीएफ के रूप में जारी होने की संभावना है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर और मेरिट सूची उपलब्ध होगी।

End of Feed