UPCISB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए काफी शानदार मौका है। लखनऊ स्थित UP Co-Operative Institutional Service Board (UPCISB) ने साल 2026 के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के तहत कुल 2085 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें असिस्टेंट, क्लर्क, स्टेनोग्राफर, इंजीनियर और मैनेजर समेत कई पद शामिल हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है।
UPCISB Recruitment 2026
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट या फिर पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को संबंधित को-ऑपरेटिव बैंक के नियमों के अनुसार सैलरी दी जाएगी।
देखें भर्ती की डीटेल
- आयु सीमा (01.01.2026 तक): 21 – 40 वर्ष (दिव्यांगजनों के लिए अधिकतम आयु: 55 वर्ष)
- आयु में छूट: 5 वर्ष (SC/ST/OBC/खेल/सरकारी कर्मचारी), 15 वर्ष (दिव्यांगजन), पूर्व सैनिक (नियमों के अनुसार)
- शैक्षणिक योग्यता: ग्रेजुएशन / B.Com / इंजीनियरिंग में डिप्लोमा / B.E/B.Tech (पद-वार विस्तृत योग्यता अधिसूचना में दी गई है)
- राष्ट्रीयता: भारतीय नागरिक
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन पहले से पूरी अधिसूचना को अच्छे से पढ़ लें और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें ताकि अंतिम समय में किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
UPCISB मैनेजर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करके इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट https://upcisb.upsdc.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर UPCISB भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर आवश्यक विवरण प्रदान करें।
- अब लिंक पर आवेदन पत्र जमा करें।
- दिशानिर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
कब है फॉर्म भरने की आखिरी तारीख ?
सबसे जरूरी बात ये है कि आवेदन शुल्क जमा करने और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख भी 15 मई 2026 ही है ऐसे में अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। ये भर्ती उत्तर प्रदेश में सरकारी बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी पाने का एक बड़ा मौका माना जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ये काफी अच्छी मौका है, जिसमें अलग-अलग स्तरों के पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
