UP PET Result 2023: जनवरी के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है यूपी पीईटी का रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट

UP PET Result 2023, UPSSSC PET Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जनवरी के पहले सप्ताह तक पीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

UP PET Result 2023, UPSSSC PET Result 2023: उत्तर प्रदेश में निकलने वाली कई नौकरियों के लिए प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा अनिवार्य कर दी (UP PET Result 2023) गई है। इस बार करीब 20 लाख अभ्यर्थी पीईटी परीक्षा में शामिल हुए थे। ऐसे में सभी अभ्यर्थी लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर (UPSSSC PET Result) रहे हैं। आयोग के करीबी सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जनवरी के पहले सप्ताह तक पीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UP PET Result 2023, UPSSSC PET Result 2023

UP PET Result 2023: यहां देखें कब जारी होगा यूपी पीईटी का रिजल्ट

UPSSSC PET Result 2023: डाउनलोड करें आंसर कीउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस बार प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा के दूसरे तीसरे दिन प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी थी। यहां प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 15 नवंबर 2023 तक का समय दिया गया था। उम्मीद है कि 7 जनवरी तक रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

End of Feed