UP Teacher Recruitment 2026: चुनाव से पहले शिक्षा विभाग में बंपर नौकरियां, 15 हजार से ज्यादा पदो पर शिक्षकों की भर्ती, जानें कब से होगा आवेदन

भर्ती की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा से जुड़े नियम और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले upessc.up.gov.in पर जारी विज्ञापन और निर्देशों को ध्यान से देखने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के हजारों पदों पर भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है। आयोग ने कुल 15,012 पदों के लिए दो अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं। इन भर्तियों में सहायक अध्यापक से लेकर प्रवक्ता संवर्ग के पद शामिल हैं।

यूपी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती

यूपी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने इसे लेकर विस्तार से जानकारी दी हैष उन्होंने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही संबंधित भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकेगा।

End of Feed