UP Super TET Exam City Slip 2026: यूपी सुपर टीईटी एग्जाम सिटी स्लिप upessc.up.gov.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UP Super TET Exam City Slip 2026: यूपी असिस्टेंट टीचर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए UPESSC एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी कर दी गई है।

UP Super TET Exam City Slip 2026: UP Super TET Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट टीचर के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली यूपी सुपर टीईटी (UP Super TET) 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Super TET Exam City Slip 2026

UP Super TET Exam City Slip 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

सिटी स्लिप क्यों की जाती है जारी

बता दें कि परीक्षा एडमिट कार्ड से 10 से 12 दिन पहले आयोग द्वारा सिटी स्लिप इसलिए जारी की जाती है ताकि उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी मिल सके। इसके माध्यम से वह एग्जाम से पहले यात्रा की योजना बना सकते हैं, ताकि उन्हें बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

End of Feed