UP Special TET Notification 2026 Released: यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

UP Special TET Notification 2026 Released: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा स्पेशल टीईटी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 दिन बाद 5 सितंबर से शुरू हो जाएगी।

UP Special TET Notification 2026 Released: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) प्रयागराज ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों तथा विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के आधार पर स्पेशल टीईटी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली है। यह अधिसूचना सर्वोच्च न्यायालय के 29 मई 2026 के आदेश और शासन द्वारा 02 सितंबर 2026 को दिए गए निर्देशों के क्रम में जारी की गई है। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बड़ी संख्या में प्रभावित शिक्षकों और विशेष शिक्षा के अभ्यर्थियों को पात्रता का अवसर प्रदान करना है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 05 सितंबर 2026 से शुरू हो रही है।

UP Special TET Notification Released 2026

UP Special TET Notification Released 2026 (Photo - AI)

परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रिया / चरणनिर्धारित तिथि
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि03 सितंबर 2026
ऑनलाइन पंजीकरण (O.T.R.)/आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि05 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि

04 अक्टूबर 2026ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अन्तिम तिथि 8 अक्टूबर 2026परीक्षा की तिथि03 नवंबर 2026टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UPSSSC Recruitment 2026: एडवोकेट जनरल के ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें आवेदन प्रक्रिया और अन्य डिटेल्स

End of Feed