UP Shikshak Bharti: 120 प्रश्नों की होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा, तीन नंबर का एक प्रश्न, निगेटिव मार्किंग लागू

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के स्वरूप में बड़ा बदलाव किया है। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि इस परीक्षा में अब क्या क्या बदल जाएगा।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के स्वरूप में बड़ा बदलाव किया है। प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (कक्षा 1 से पांचवीं) भर्ती परीक्षा की प्रस्तावित संरचना और पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। नई संरचना से इस भर्ती का पूरा ढांचा बदल गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि इस परीक्षा में अब क्या क्या बदल जाएगा।

UP शिक्षक भर्ती में नया पैटर्न लागू

UP शिक्षक भर्ती में नया पैटर्न लागू

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में अब कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछ जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा, जबकि गलत उत्तर देने पर एक अंक काटा जाएगा। यानी प्रश्न में चार विकल्प होंगे और केवल एक उत्तर सही होगा। आयोग के द्वारा इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया गया है।

End of Feed