UP Summer Vacation: खत्म होने वाली हैं समर वेकेशन, यूपी में इस दिन खुल जाएंगे स्कूल

UP Schools Summer Vacation 2024: उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल जल्द ही खुलने वाले हैं। यूपी के स्कूलों में 40 से भी ज्यादा दिनों से समर वेकेशन चल रही हैं और अब बच्चों के स्कूल लौटने के दिन आ गए हैं।

UP Schools Summer Vacation 2024: उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल जल्द ही खुलने वाले हैं। यूपी के स्कूलों में 40 से भी ज्यादा दिनों से समर वेकेशन चल रही हैं और अब बच्चों के स्कूल लौटने के दिन आ गए हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी 2024 के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर में समर वेकेशन 21 मई से शुरू हुई थीं। स्कूली बच्चों और उनके पैरेंट्स को समर वेकेशन का बेसब्री से इंतजार रहता है। एक महीने से अधिक तक रहने वाली इन समर वेकेशन में बच्चे और उनके पैरेंट्स घूमने निकल जाते हैं। कुछ रिश्तेदारों के यहां छुट्टियां मनाते हैं तो कुछ हिल स्टेशन या दूसरी जगह जाते हैं। अब छुट्टियां खत्म होने को हैं और यह समय है वापस स्कूल की तरफ लौटने का।

हाल ही में गर्मी को देखते हुए यूपी के सभी स्कूलों में 28 जून तक छुट्टी बढ़ा दी गई थी। 28 जून, 2024 को शुक्रवार है और उसके बाद 29 जून का शनिवार और 30 जून का रविवार है। ऐसे में आइये जानते हैं कि यूपी के स्कूल किस डेट से खुलने वाले हैं।

End of Feed