UP School Closed Winter Vacation in Saharanpur, Gorakhpur, lakhimpur kheri: उत्तर प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है। शीतलहर को देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने आदेश दिया है कि 3 फरवरी तक कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूलों में ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं संचालित की जाएगी। वहीं यूपी में शीतलहर के चलते कई जिलों में स्कूलों में विंटर वेकेशन बढ़ा दी गई हैं। सहारनपुर, मऊ, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर सहित कई जिलों में 31 जनवरी तक छुट्टियां कर दी गई हैं। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर, गोरखपुर, मऊ और लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी के आदेश पर स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे।
Winter Vacation in UP Schools
सहारनपुर में कब तक स्कूल बंद
सहारनपुर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश के चार जिलों में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। सहारनपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने ठंड एवं कोहरे को देखते हुए कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया है।
गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और मऊ में छुट्टियां
गोरखपुर और लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी के आदेश पर कक्षा आठ तक के स्कूलों की छुट्टियां 30 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। वहीं, कक्षा 12वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग को 10 बजे से 3 बजे तक कर दिया गया है। इसी तरह मऊ जिलाधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक परिषदीय विद्यालयों सहित समस्त बोर्डों के विद्यालयों को 31 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया है।
