School Closed: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2026) के मद्देनजर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS), लखनऊ ने जिले के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर 2026 यानी शुक्रवार को एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश की घोषणा की है। परीक्षा के दौरान राजधानी लखनऊ में उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। जिलाधिकारी लखनऊ के अनुमोदन के बाद जारी इस आदेश के तहत कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में क्लासेज स्थगित रहेगी।
School Closed (Photo - AI/Newsroom Verified)
UPSSSC PET परीक्षा में परीक्षार्थियों की भारी संख्या
UPSSSC PET परीक्षा 2026 का आयोजन जनपद लखनऊ के 45 परीक्षा केंद्रों पर 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर तथा 01 नवंबर 2026 को दो पालियों में किया जा रहा है। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को जारी एक आधिकारिक सूचना के आधार पर 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में भारी संख्या में परीक्षार्थी शामिल होंगे। बता दें कि प्रत्येक पाली में लगभग 20,000 परीक्षार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के भी आने की संभावना है, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और अत्यधिक भीड़ की स्थिति बन सकती है। इसलिए परीक्षार्थियों की सुविधा और ट्रैफिक नियंत्रण के उद्देश्य से इस दिन शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -UGC NET December 2026 आवेदन करने की अंतिम तिथि करीब, तुरंत करें अप्लाई
किन स्कूलों पर लागू होगा यह आदेश?
जिलाधिकारी लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, लखनऊ जिले के निम्नलिखित सभी संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा -
- कक्षा 1 से 12 तक के समस्त राजकीय विद्यालय
- अशासकीय सहायता प्राप्त (Aided) विद्यालय
- स्ववित्त पोषित (Private) मान्यता प्राप्त विद्यालय
- सीबीएसई (CBSE), आईसीएससी (CISCE) तथा यूपी बोर्ड सहित समस्त बोर्डों से संबद्ध स्कूल
नोट: जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - अंग्रेजी मुहावरा 'Months of Sundays' का क्या अर्थ है? जानें कहां और कैसे होता है इसका इस्तेमाल
प्रयागराज में बंद रहेंगे स्कूल
यूपी पीईटी परीक्षा को देखते हुए प्रयागराज में कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक स्कूल बंद रहेंगे। इस दायरे में केवल यूपी बोर्ड के ही नहीं, बल्कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और अन्य सभी मान्यता प्राप्त बोर्डों के राजकीय तथा अशासकीय सहायता प्राप्त (Aided) विद्यालय व कॉलेज भी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को इस निर्देश का पूरी सख्ती के साथ पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
UP School Closed
यूपी के इन जिलों में भी बंद रहेंगे स्कूल
अलीगढ़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और गोरखपुर में भी यूपी पीईटी परीक्षा को ध्यान में रखते हुए छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। यानी 30 अक्टूबर को इन सभी जिलों में प्राइवेट और सरकारी सभी स्कूल बंद रहेंगे।
अभिभावकों और परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
यदि अभिभावक या छात्र इस आदेश की पुष्टि करना चाहते हैं, तो वे जिला प्रशासन के आधिकारिक पोर्टल lucknow.nic.in पर जाएं। बता दें कि परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को लखनऊ शहर के प्रमुख मार्गों और रेलवे/बस स्टेशनों पर भारी भीड़ रहने की संभावना है। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के लिए पर्याप्त समय पहले निकलें। ताकि वह परीक्षा के समय से पहले पहुंच सकें। इतना ही नहीं परीक्षार्थियों के साथ परीक्षा ड्यूटी में तैनात शिक्षकों और कर्मचारियों को अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर समयानुसार उपस्थित रहना होगा।
