UP Scholarship 2024: छात्रों के लिए खुशखबरी, यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई

UP Post Matric Scholarship 2024: उत्तर प्रदेश में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो UP Scholarship Scheme की ऑफिशियल वेबसाइट- scholarship.up.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए किसी भी तरह की फीस नहीं देनी है।

UP Post Matric Scholarship 2024: उत्तर प्रदेश में छात्रों के लिए खुशखबरी है। यूपी में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस साल पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो UP Scholarship Scheme की ऑफिशियल वेबसाइट- scholarship.up.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि इसके लिए उत्तर प्रदेश सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

UP scholarship 2024

यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन

UP Post Matric Scholarship के लिए जरूरी तारीखें

  • पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 1 जुलाई 2024
  • पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 20 दिसंबर 2024
  • एप्लीकेशन फॉर्म में पूरी तरह आवेदन करने की आखिरी तारीख- 31 दिसंबर 2024
  • एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन की तारीख- 9 जनवरी से 5 फरवरी 2025 तक
  • कॉलेज में हार्ड कॉपी जमा करने की आखिरी तारीख- 1 जनवरी 2025
UP Post Matric Scholarship 2024 Notification

End of Feed