UP Polytechnic Exam 2023: जारी हुई यूपी पाॅलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तिथि, jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 4, 2023, 02:45 PM IST

UP Polytechnic Exam 2023: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा को लेकर बड़ी खबर आई है, उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।

UP Polytechnic Exam 2023: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। अब उम्मीदवार तैयारी तेज कर दें, क्योंकि परीक्षा में ज्यादा समय नहीं है। जिन परीक्षार्थियों ने यूपीजेईई परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह जेईईसीयूपी वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक नोटिस चेक कर सकते हैं।

UP Polytechnic Exam 2023

यूपी पाॅलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तिथि (image - canva)

jeecup.admissions.nic.in पर जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा इसी माह होगी, यूपीजेईई परीक्षा 26, 27, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त 2023 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 16 जुलाई तक जारी किया जा सकता है। एक बार डाउनलोड होने के बाद ऐसे प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

End of Feed