UP Police SI Vacancy 2026: 3212 पदों पर भर्ती का वायरल नोटिस फर्जी, पुलिस भर्ती बोर्ड सफाई में कही यह बात

सोशल मीडिया पर इन दिनों SI नागरिक पुलिस के 3,212 पदों पर भर्ती को लेकर एक पेपर वायरल हो रहा है। इस पेपर में दावा किया जा रहा है कि इन पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन यानी रिक्तियों से जुड़ी मांग भर्ती बोर्ड को भेज दी गई है।

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। सोशल मीडिया पर इन दिनों SI नागरिक पुलिस के 3,212 पदों पर भर्ती को लेकर एक पेपर वायरल हो रहा है। इस पेपर में दावा किया जा रहा है कि इन पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन यानी रिक्तियों से जुड़ी मांग भर्ती बोर्ड को भेज दी गई है। हालांकि, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस दावे को गलत बताया है। बोर्ड ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट जारी कर साफ किया है कि सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा 3,212 पदों से जुड़ा पत्र भ्रामक और पूरी तरह झूठा है। बोर्ड ने इस पत्र का खंडन करते हुए अभ्यर्थियों को ऐसी खबरों और अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी है।

UP Police SI Vacancy 2026 Viral Notice

UP Police ने 3212 पदों पर भर्ती वाले नोटिस को बताया फर्जी (Image - x.com/upprpb)

3212 पदों के वायरल पत्र पर बोर्ड ने क्या कहा?

End of Feed