UP Police SI Result 2025 OUT: यूपी पुलिस एसआई भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें

UP Police SI Result 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है।

UP Police SI Result 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्मतिथि अंकित कर देख सकते हैं। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) की कार्यवाही माह मई के तृतीय सप्ताह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है तथा अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण में अर्ह अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) माह जून में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

UP Police SI Result 2025

UP Police SI Result 2025

बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी भी अफवाह या फर्जी सूचना पर ध्यान न दें। उम्मीदवारों को यह भी कहा गया है कि वे अपने सभी मूल दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि DV/PST के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

End of Feed