UP Police SI Admit Card 2026 जल्द हो सकते हैं जारी, जानें कब है सब इंस्पेक्टर भर्ती की परीक्षा

UP Police SI Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्ट और प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च को किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड कभी भी जारी हो सकते हैं। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police SI Admit Card 2026: यूपी सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों मार्च में आयोजित होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा के करीब आते-आते अब छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा किसी भी समय यूपी सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे, जिसे उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करते हुए आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police SI Admit Card 2026

UP Police SI Admit Card 2026 (Photo- Canva)

कब है UPPRPB Police SI Exam 2026?

यूपी सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 14 और 15 मार्च को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर इस परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।

End of Feed