वाराणसी में UP Police भर्ती परीक्षा के दौरान काटे गए कलावे, जानें कलावा और मंगलसूत्र को लेकर क्या है नियम

UP Police recruitment exam 2025: उत्तर प्रदेश भर्ती परीक्षा 2025 के दौरान वाराणसी के एक सेंटर पर युवाओं के हाथों से कलावा काटने के आरोप में पुलिसकर्मी पर एक्शन लिया गया है। बोर्ड ने साफ कहा है कि अभ्यर्थियों के धार्मिक चिन्हों जैसे कलावा , मंगलसूत्र आदि नहीं काटने के निर्देश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा समस्त अधिकारियों को पूर्व से ही दिए गए हैं।

UP Police recruitment exam 2025: उत्तर प्रदेश भर्ती परीक्षा 2025 के दौरान वाराणसी के एक सेंटर पर युवाओं के हाथों से कलावा काटने के आरोप में पुलिसकर्मी पर एक्शन लिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों की चेकिंग / फ्रिस्किंग के संबंध में निरंतर यह नीतिगत निर्देश दिए जाते हैं कि किसी भी अभ्यर्थी द्वारा धारण किए गए धार्मिक सांस्कृतिक चिन्हों जैसे कलावा, मंगलसूत्र आदि को न तो हटवाया जाएगा ना ही उतारने का प्रयास किया जाएगा। बावजूद इसके वाराणसी के एक सेंटर से कलावा काटते हुए पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आया।

UP Police SI Exam 2025: कलावा काटने का वीडियो वायरल

UP Police SI Exam 2025: कलावा काटने का वीडियो वायरल

वीडियो वायरल होने के बाद बोर्ड ने कहा कि अभ्यर्थियों के धार्मिक चिन्हों जैसे कलावा , मंगलसूत्र आदि नहीं काटने के निर्देश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा समस्त अधिकारियों को पूर्व से ही दिए गए हैं। किंतु सोशल मीडिया पर वायरल वाराणसी के प्रकरण में एक पुलिसकर्मी द्वारा उसका उल्लंघन किया गया है। इस उल्लंघन के दृष्टिगत अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए पुलिस आयुक्त वाराणसी को पत्र निर्गत किया गया है।

End of Feed