UP Police Constable Recruitment 2023: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती आयु सीमा में 3 साल की छूट, सीएम योगी ने दिए निर्देश

UP Police Constable Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती को लेकर बिग अपडेट है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल के 62,224 पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दे दी है। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप आवेदन कर सकेंगे।

UP Police Constable Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश में हो रही पुलिस भर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 में सभी वर्ग के युवाओं को आयु सीमा में तीन साल की छूट दी है। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव गृह को इसको लेकर निर्देश भी दिए हैं। यह उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है जो लगातार यूपी पुलिस कांस्टेबल के अधिकतम आयु सीमा को लेकर मांग कर रहे थे।

UP Police Constable Recruitment 2023

UP Police Constable Recruitment 2023

सीएम योगी ने अपने एक्स अकाउंट से इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि युवाओं के हितों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आपकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती हेतु जारी प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया है।

End of Feed