UP Police Constable Physical Test Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल के फिजिकल टेस्ट को लेकर बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (UP Police Constable Physical Test Admit Card) दिया है। पीईटी व पीएसटी परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (UP Police Constable DV/PST Admit Card) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UP Police Constable Physical Test Admit Card 2024: यहां डाउनलोड करें यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड
UP Police Constable DV/PST Date 2024
जारी शेड्यूल के मुताबिक यूपी पुलिस कांस्टेबल का फिजिकल टेस्ट 26 दिसंबर से होगी। यहां सफल होने वाले उम्मीदवारों का कांस्टेबल के पद पर चयन कर लिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police Constable DV/PST Admit Card 2024 Download
- सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP Police Constable DV/PST Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UP Police Constable DV/PST Admit Card: एडमिट कार्ड पर श्रुटि पाए जाने पर क्या करें
यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, पिता का नाम, फोटो, या हस्ताक्षर को लेकर किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो तुरंत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर सूचित करें। इसमें तुरंत करेक्शन कर आपको सूचित किया जाएगा। साथ ही ध्यान रहे अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के सेंटर के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
UP Police Constable Result: कब आयोजित की गई थी परीक्षा
बता दें यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। वहीं नतीजे 21 नवंबर को घोषित किए गए थे। यहां फिजिकल टेस्ट के लिए कुल 1,74,316 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। डीवी/पीएसटी में सफल होने वाले उम्मीदवार कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।
