UP Police Constable PET Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने आरक्षी नागरिक पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का एडमिट कार्ड आज यानी 2 फरवरी को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
UP Police Constable PET Admit Card 2025
UP Police Constable PET 2025 Date: कब व कैसे होगा टेस्ट
बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी 2025 से किया जाएगा। इसमें सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download UP Police Constable PET Admit Card 2024
- यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर पीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से यूपी पुलिस कांस्टेबल के कुल 60244 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये महीने का मूल वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
