UP Police Constable Exam 2026: सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 7.32 लाख अभ्यर्थी हुए शामिल, नकल और फर्जीवाड़े पर योगी सरकार का सख्त शिकंजा

UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल के 32679 पदों पर भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। परीक्षा 75 जिलों के 1183 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। इसके लिए 7.32 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।

UP Police Constable Exam 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए किए गए व्यापक प्रबंधों का असर दूसरे दिन भी देखने को मिला। मंगलवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों के 1183 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के डीजी एसबी शिरडकर के अनुसार दोनों पालियों में कुल 9,62,833 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 7,32,731 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। कुल उपस्थिति 76.10 प्रतिशत दर्ज की गई।

UP Police Constable Exam 2026

UP Police Constable Exam 2026: सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 7.32 लाख अभ्यर्थी हुए शामिल

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, फ्रिस्किंग, पहचान सत्यापन और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। इसी का परिणाम रहा कि दूसरे दिन भी विभिन्न जिलों में नकल, प्रतिरूपण और भ्रामक प्रचार के मामलों का तत्काल पता लगाकर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई।

End of Feed