UP Police Bharti 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खबर आ गई है। आखिरकार उत्तर प्रदेश में होने वाली 60000 से ज्यादा पुलिस भर्ती के लिए डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, यूपी पुलिस भर्ती 2023 के उम्मीदवार यहां से पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।
यूपी पुलिस ने जारी किया 60000+ पदों को भरने के लिए डिटेल नोटिफिकेशन
राज्य के उम्मीदवार लंबे समय से इस पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, आखिरकार यूपी पुलिस ने आगामी भर्तियों का पदवार ब्योरा जारी कर दिया। इस भर्ती अभियान के जरिये केवल पुलिस कांस्टेबल भर्ती नहीं की जाएगी, बल्कि सब इंस्पेक्टर समेत अन्य पदों को भी भरा जाएगा।
62424 पदों पर होगी पुलिस भर्ती
कुल 62424 पद भरे जाएंगे, इसके लिए परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इस बंपर वैकेंसी के लिए केवल पोस्टवाइज डिटेलिंग की गई है, यानी कौन से पद भरे जाएंगे व किस पद पर कितनी नियुक्तियां की जाएंग्गी।
कांस्टेबल के भरे जाएंगे सबसे ज्यादा 52699 पद
हिंदुस्तान के हवाले से, यूपी पुलिस भर्ती 2023 के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस में 2469 सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों, 52699 कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों, 2430 रेडियो संवर्ग, 545 लिपिक संवर्ग, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर/ प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया विभिन्न स्तरों पर भर्ती की जाएगी।
यूपी पुलिस भर्ती विस्तृत अधिसूचना
सिफारिश से नहीं मिलेगी नौकरी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि वर्तमान में यूपी पुलिस में 62000 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। ये भर्तियां भी पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ शुचितापूर्ण ढंग से संचालित कराई जाएंगी। नव चयनित 1148 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके यह भर्ती प्रक्रिया चल रही है। किसी भी स्तर पर सिफारिश की कोई गुंजाइश नहीं होगी।
