UP Police Bharti 2023, Sarkari Naukri: यूपी पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस के पदों पर भर्ती के से संबंध में बड़ी घोषणा (UP Police Vacancy 2023) की है। एक संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि यहां 20 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी को अनिवार्य (UP Police Constable Vacancy) किया जाएगा। इससे साफ हो गया है कि, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) किसी भी वक्त कांस्टेबल, फायरमैन व सब इंस्पेक्टर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर (UP Police Constable Bharti) सकता है।
UP Police Bharti: यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया
नोटिफिकेशन जारी होने के साथ अभ्यर्थियों को यहां आवेदन करने के लिए कम से कम 1 माह का समय दिया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 52 हजार से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही यहां 31 साल के युवा भी अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। कांस्टेबल समेत अन्य पदों पर अधिकतम आयु सीमा 31 वर्ष निर्धारित की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
UP Police Vacacny 2023: जुलाई के पहले सप्ताह तक नोटिफिकेशन
जुलाई के पहले सप्ताह तक कांस्टेबलव व फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के कांस्टेबल व फायरमैन समेत अन्य पदों पर 52 हजार रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व सिलेक्शन प्रोसेस से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।UP Police Constable Age Limit: आयु सीमा
यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की कैटेगिरी वाइज आयु सीमा निर्धारित की जाएगी। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष निर्धारित की जाएगी। यहां आप टेबल के जरिए समझ सकते हैं।| अनारक्षित वर्ग (UR) | 18-22 |
| अनारक्षित वर्ग (Female) | 18-25 |
| एससी/एसटी/ओबीसी | 18-28 |
| एससी/एसटी/ओबीसी (Female) | 18 -31 |
UP Police Qualification: शैक्षणिक योग्यता
यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए किसी विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है।UP Police Physical Eligibility: शारीरिक मापदण्ड
यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग मापदण्ड निर्धारित किए जाएंगे। यहां आवेदन करने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 160 सेमी निर्धारित की जाएगी। महिला उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 152 सेमी होनी चाहिए। इसके अलावा सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 5 सेमी ज्यादा यानी 84 सेमी आना चाहिए। साथ ही महिला उम्मीदवारों का वजन कम से कम 49 किलो होना चाहिए। यहां आप टबल के जरिए आसानी से समझ सकते हैं।| Male | Female | |
| Height (UR) | 168 CM | 152 cm |
| Height (SC/ST/OBC) | 160 cm | - |
| chest | 79 cm + 5 Cm | NA |
| Weight | NA | 49kg (Minimum) |
UP Police Selection Process: चयन प्रक्रिया
यहां उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को पीईटी व पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा। इसमें सफल उम्मीदवारों का मेडिकल चेकअप होगा। इसके बाद दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कर ऑफर लेटर भेज दिया जाएगा।UP Police Constable Syllabus In Hindi: यूपी पुलिस कांस्टेबल का सिलेबस
यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा कुल 300 मार्क्स की होगी, जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्व दो मार्क्स का होगा। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा, प्रत्येक गलत उत्तर के 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे। ऐसे में सही उत्तर पता होने पर ही प्रश्नों को अटेम्प्ट करें। यहां आप सारणी के जरिए पूरा सिलेबस देख सकते हैं।| विषय (Subject) | प्रश्न (Question) | अंक (Marks) |
| सामान्य ज्ञान (GK) | 28 | 76 |
| सामान्य हिंदी (General Hindi) | 37 | 74 |
| संख्यात्मक प्रश्न (Numerical & IQ) | 38 | 76 |
| रीजनिंग (Reasoning) | 37 | 74 |
