UPSSSC PET Result 2025: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को इसके रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार इंतजार में बैठे हैं कि कब UPSSSC इस रिजल्ट को जारी करेगा। ऐसे में आज यानी 24 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा।
UP PET Result 2025
UPSSSC PET Exam 2025 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित कराया गया था। चलिये जानते हैं UPSSSC PET रिजल्ट चेक करने का तरीका...
- रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
- इशके बाद होमपेज पर आपको UPSSSC PET 2025 रिजल्ट का एक लिंक नजर आएगा, उस लिंक पर क्लिक करना है।
- अब नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, लिंग और स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड अच्छी तरह से दर्ज करें।
- सारी जानकारी भरने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें। तो आपका UPSSSC PET रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- स्कोरकार्ड को अच्छी तरह डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकालकर रख लें।
बताते चलें कि यूपीएसएसएससी PET परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। बताते चलें कि PET परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को ही अलग-अलग ग्रुप सी भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलता है। जो उम्मीदवार कट ऑफ को पार करेंगे, वो ही इस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर पाएंगे।
इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि UPSSSC PET स्कोरकार्ड जारी होने की तारीख से तीन साल पहले के लिए वैलिड होता है।
