UP PCS Mains Result 2026 Declared: जारी हुआ यूपी पीसीएस मेन्स परीक्षा का रिजल्ट, uppsc.up.nic.in पर करें चेक

UP PCS Mains Result 2026 Declared: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UP PCS Mains Result 2026 Declared: यूपी पीसीएस मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। बता दें राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा दिनांक 29 मार्च 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक आयोग द्वारा प्रयागराज एवं लखनऊ जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई गई थी, जिसमें कुल 10,284 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

UP PCS Mains Result 2026 Declared

UP PCS Mains Result 2026 Declared: यहां चेक करें यूपी पीसीएस मेन्स परीक्षा का रिजल्ट

प्रश्नगत परीक्षा में कुल 814 रिक्तियों में से एक प्रकार के पद हेतु उपलब्ध 02 रिक्तियां ऐसी हैं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। इन पदों का परिणाम अंतिम चयन परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए यूपी पीसीएस मेन्स का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

End of Feed