UP PCS J Final Result 2023: जारी हुआ यूपी पीसीएस जे फाइनल रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

UP PCS J Result 2023, Sarkari Result 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य न्यायिक सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपी पीसीएस जे फाइनल रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

UP PCS J Final Result 2023, UPPSC PCS Civil Judge Sarkari Result 2023: यूपी पीसीएस जे रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य न्यायिक सेवा परीक्षा (UPPSC Civil Judge Exam 2023) का रिजल्ट आज यानी 30 अगस्त को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे देख सकते हैं।

UP PCS J Final Result 2023

UP PCS J Final Result 2023

UP PCS Civil Judge Result 2023: कब हुई यूपी पीसीएस जे परीक्षा

आयोग की ओर से पीसीएस जे प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी किया गया और इस परीक्षा के नतीजे 16 मार्च को जारी किए गए। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 3145 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। यूपी पीसीएस जे मुख्य परीक्षा 23 मई, 24 मई और 25 मई को आयोजित की गई और इसका रिजल्ट 1 अगस्त को जारी हुआ।

End of Feed