LIVEUP Lekhpal Result 2022 Updates: खत्म होने वाला है UPSSSC लेखपाल 2022 परिणाम का इंतजार

UP Lekhpal Result 2022 Updates: खत्म होने वाला है UPSSSC लेखपाल 2022 परिणाम का इंतजार
UP Lekhpal Result 2022, Sarkari Result 2022, UP Lekhpal Mains Ka Result Kab Aayega Updates:खत्म हुआ इंतजार, जारी होने वाला है रिजल्ट। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC)किसी भी वक्त लेखपाल मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। यूपीएसएससी के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, बोर्ड ने अस्थायी उत्तर कुंजी पर आपत्तियों का निपटारा करने के बाद फाइनल आंसर की व रिजल्ट तैयार कर लिया है। किसी भी वक्त मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बोर्ड ने 1 अगस्त को लेखपाल मुख्य परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को पांच दिन का समय दिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी लेखपाल के रिजल्ट को लेकर लगातार जायजा लिया जाता रहा है, ताकि इसमें किसी प्रकार की कोई धांधलेबाजी ना हो पाए। यही कारण है कि रिजल्ट में देरी हुई है। बता दें इस बार नये नियम के साथ 31 जुलाई 2022 को यूपी लेखपाल की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए 13 लाख 90 हजार 305 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि पीईटी परीक्षा के बाद करीब 82 प्रतिशत यानी 1,142,628 अभ्यर्थियों को प्रतिस्पर्धा से बाहर कर दिया गया था। 2 लाख 47 हजार 677 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिसमें से 2,12,863 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
परीक्षा राज्य के 12 जनपदों, आगरा, कानपुर, लखनऊ, झांसी, अयोध्या, गोरखपुर, मेरठ, मुारादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी के 500 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के तहत यूपी लेखपाल के कुल 8 हजार 85 पदों पर भर्ती की जाएगी। यूपी लेखपाल के संभावित कटऑफ की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को कम से कम 85 से 88 मार्क्स चाहिए होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें, रिजल्ट जारी होते ही यहां आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
UP Lekhpal Result 2022 Live - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में हुई कॉपी की चेकिंग
यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा उत्तर प्रदेश राज्य में आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी जैसे 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस बार मुख्य परीक्षा की कॉपियों की चेकिंग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में की गई है। जल्द ही रिजल्ट डेट की सूचना जारी की जाएगी।
UPSSSC लेखपाल मेन्स परीक्षा 2022 अपडेट
UPSSSC लेखपाल मेन्स परीक्षा 2022 31 जुलाई 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। आयोग ने पहली उत्तर कुंजी 01 अगस्त 2022 को अपलोड की और 07 अगस्त 2022 तक आपत्तियां दर्ज की गईं।
UP Lekhpal Result 2022 Live - खत्म होने वाला है UPSSSC लेखपाल 2022 परिणाम का इंतजार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC लेखपाल 2022 परिणाम का इंतजार बहुत है। मुख्य परीक्षा में जिन उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था वे यूपीएसएसएससी की आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर नजर बनाए रखें, क्योंकि रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है।
UP Lekhpal Result Live - मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देखें कब आएगा रिजल्ट
आयोग ने पहली उत्तर कुंजी 01 अगस्त 2022 को अपलोड की थी और 07 अगस्त 2022 तक आपत्तियां मंगाई थी, इसके बाद से उठाए गए आब्जेक्शन पर विचार कार्य शुरू है, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो किसी भी दिन लेखपाल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी हो सकता है।
UP Lekhpal Result Live - जुलाई में हुई मेंस परीक्षा, इस समय आएगा रिजल्ट
UPSSSC यानी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल मेन्स परीक्षा 2022 31 जुलाई 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की थी। उम्मीदवार अब लेखपाल मेन्स परीक्षा का परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, जो कि जल्द ही जारी होने वाला है।
UP Lekhpal Result Live - 8085 पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती से जुड़ा जल्द ही बड़ा अपडेट आने वाला है, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उत्तर प्रदेश लेखपाल रिजल्ट 11 अक्टूबर यानी आज जारी हो सकता है। बता दें, लेखपाल पदों के लिए कुल 8085 रिक्तियां भरी जाएंगी।
Sarkari Result Live - upsssc.gov.in पर जारी होगा रिजल्ट
अनंतिम उत्तर कुंजी 1 अगस्त, 2022 को जारी की गई थी। UPSSSC लेखपाल परीक्षा 31 जुलाई, 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार जो मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएसएसएससी की आधिकारिक साइट upsssc.gov.in के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।
UP Lekhpal Result Live - 7 सितंबर को आई थी आंसर की
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) ने पहले ही UPSSSC लेखपाल अंतिम उत्तर कुंजी 2022 7 सितंबर को जारी कर दी है। अब किसी भी समय फाइनल आंसर की जारी हो सकती है।
UPSSSC Lekhpal 2022 Live - इंतजार होने वाला है खत्म
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC लेखपाल 2022 परिणाम का इंतजार है। उम्मीदवार जो मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएसएसएससी की आधिकारिक साइट upsssc.gov.in के माध्यम से जल्द परिणाम की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - इस वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट
यूपी लेखपाल रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह यहां और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नजर बनाए रखें। यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा रिजल्ट 2022 कभी भी जारी होने की उम्मीद है।
UPSSSSC Lekhpal Result 2022 Live - ऐसे देखें नतीजे
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।होम पेज पर राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें।अब अभ्यर्थी यूपी लेखपाल रिजल्ट 2022 चेक कर सकते हैं।
UPSSSC Lekhpal Result 2022 Live - किसके लिए कितने पद
यूपी में लेखपाल के 8085 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 3271 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 798 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2174 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1690 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 152 पद शामिल हैं।
UPSSSC Lekhpal Result 2022 Live- इन शहरों में हुई थी परीक्षा
आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 31 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई थी। अब इस परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द जारी होगा।
UP Lekhpal Result 2022 Live - रिजल्ट को लेकर तैयारियां पूरी
यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी लेखपाल रिजल्ट को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उम्मीद है कि जल्द ही आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर रिजल्ट जारी होगा। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Sarkari Result 2022 Live - वेबसाइट पर रखें नजर
यूपी लेखपाल परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नजर बनाए रखें। रिजल्ट पर अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
UP Lekhpal Main Result 2022 Live - ऐसे होती है यूपी लेखपाल की परीक्षा
लेखपाल के 8085 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होता है। इस लिखित परीक्षा में सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्रामीण समाज एवं विकास से कुल 100 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाते हैं। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलता है और प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/4 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाती है।
UP Lekhpal Result 2022 Live - यूपी लेखपाल भर्ती के लिए योग्यता
लेखपाल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही यूपी पीईटी परीक्षा पास होना चाहिए।
Sarkari Result 2022 Live - यूपी पीईटी के आधार पर हुई शॉर्टलिस्टिंग
लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग उनके प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 के स्कोर के आधार पर की गई थी। यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 31 जुलाई को आयोजित की गई और अब जल्द ही इसका रिजल्ट जारी होने वाला है।
UP Lekhpal Result 2022 Live - लाखों अभ्यर्थियों को इंतजार
यूपी लेखपाल रिजल्ट को लेकर लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। हालांकि, आयोग ने रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।
UPSSSC Lekhpal Result 2022 Live - अगस्त में जारी हुई थी उत्तर कुंजी
यूपी लेखपाल परीक्षा 31 जुलाई 2022 को एक शिफ्ट में आयोजित की गई थी। लेखपाल परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 1 अगस्त को जारी की गई थी और अभ्यर्थियों को 7 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। उम्मीद है कि आयोग अब जल्द ही फाइनल रिजल्ट भी घोषित करेगा।