UP Lekhpal Exam 2026 Date: यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Lekhpal Exam 2026 Date) खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल के पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। जारी सूचना के मुताबिक यूपी लेखपाल 2026 के लिए भर्ती परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसके लिए कुल 366712 उम्मीदवार पात्र माने गए हैं। इस बात की जानकारी आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है।
UP Lekhpal Exam 2026 Date: यहां देखें यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की तारीख
जारी सूचना में कहा गया है कि लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025/01) की लिखित (मुख्य) परीक्षा दिनांक 21 मई, 2026 (बृहस्पतिवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित किये जाने का निर्णय मा० आयोग द्वारा लिया गया है।
UP Lekhpal Exam 2026: प्रत्येक पद के लिए इतने दावेदार
बता दें उत्तर प्रदेश लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए कुल लगभग 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 के मेरिट के आधार पर लिखित परीक्षा के लिए 3.67 लाख अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। इस तरह प्रति पद के लिए 46 दावेदार होंगे।
UP Lekhpal Exam Pattern, Syllabus: एग्जाम पैटर्न में हुआ है बदला
बता दें यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में इस बार एग्जाम पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। यहां ग्राम्य समाज विषय से पांच अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही कंप्यूटर आईटी उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान विषय को भी शामिल किया गया है। सामान्य हिंदी विषय से 10 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा गणित विषय को सिलेबस से हटा दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए एक बार यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
UP Lekhpal Admit Card 2026: कब जारी होगा यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड
यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड की बात करें तो कयास लगाया जा रहा है कि प्रवेश पत्र परीक्षा के चार से पांच दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इससे पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी।
