Summer Camp in UP: यूपी में 1 मई से 30 जून तक समर कैंप, 10 से 25 वर्ष तक के रचनात्मक युवा सीखेंगे लोक कलाओं की बारीकियों

Summer Camp in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की तरफ से ग्रीष्मकालीन वर्कशॉप (समर कैंप) का आयोजन किया जाएगा। यह वर्कशॉप 1 मई से 30 जून के बीच सभी 75 जनपदों में आयोजित किया जाएगा। इसमें दो आयु वर्ग (10 से 17 वर्ष, 18 से 25 वर्ष) में बांटा गया है।

Summer Camp in Uttar Pradesh: यूपी के युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को गर्मी की छुट्टियों में निखारा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की तरफ से ग्रीष्मकालीन वर्कशॉप (समर कैंप) का आयोजन किया जाएगा। यह वर्कशॉप 1 मई से 30 जून के बीच सभी 75 जनपदों में आयोजित किया जाएगा। इसमें दो आयु वर्ग (10 से 17 वर्ष, 18 से 25 वर्ष) में बांटा गया है। कला की विभिन्न विधाओं में उनकी रूचि के अनुसार विषय विशेषज्ञों द्वारा उन्हें निपुण किया जाएगा। प्रातःकाल 8 बजे से 10 बजे तक कैंप चलेगा कैंप।

Summer Camp in UP

Summer Camp in UP

बच्चों की रचनात्मकता को निखारने के लिए किया जाएगा आयोजन

राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि यूपी के युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में यह वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इनकी रचनात्मकता को निखारने और दृश्यकला के प्रति अभिरुचि जागृत करने के लिए इस वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभागियों को वर्कशॉप के अंत में प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

End of Feed