UP Junior Aided School Notification 2026: जूनियर एडेड स्कूलों में भर्ती! 1800 पदों पर जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, जानें पूरा अपडेट

UP Junior Aided School Recruitment Notification 2026: उत्तर प्रदेश के जूनियर एडेड स्कूलों में करीब 1800 पदों पर भर्ती की तैयारी है। इनमें 1500 प्रधानाध्यापक और 300 सहायक अध्यापक के पद शामिल हैं। पांच साल बाद शुरू हो रही इस भर्ती की परीक्षा पहली बार शिक्षा सेवा चयन आयोग कराएगा।

UP Junior Aided School Recruitment Notification 2026: उत्तर प्रदेश के जूनियर एडेड स्कूलों में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खाली पड़े करीब 1800 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इनमें लगभग 1500 पद प्रधानाध्यापक और करीब 300 पद सहायक अध्यापक के हैं। बेसिक शिक्षा विभाग को लगभग सभी जिलों से इन रिक्त पदों का अधियाचन प्राप्त हो चुका है।

UP Junior Aided School Notification 2026

जूनियर एडेड स्कूलों में 1800 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

बेसिक शिक्षा विभाग अब जिलों से मिले अधियाचन की जांच करेगा। परीक्षण पूरा होने के बाद रिक्त पदों का विवरण डायरेक्टर को भेजा जाएगा। इसके बाद निदेशक स्तर से इन पदों का ऑनलाइन अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजा जाएगा। आयोग को अधियाचन मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

End of Feed