UP Home Guard PET Admit Card 2026: 8 सितंबर से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

DV/PST में योग्य पाए गए उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षण 8 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने PET के लिए एडमिट कार्ड अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

UP Home Guard PET Admit Card 2026 Download: उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 के तहत अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। Scrutiny of documents and physical standard test (DV/PST) में योग्य पाए गए उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) 8 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने PET के लिए एडमिट कार्ड अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों को DV/PST के बाद PET के लिए योग्य पाया गया है, वे अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करना होगा।

UP Home Guard PET Admit Card 2026

यूपी होम गार्ड PET एडमिट कार्ड 2026

PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख और स्थान की जानकारी अपने एडमिट कार्ड में देखनी होगी। इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लेनी चाहिए।

End of Feed