UP Home Guard Bharti 2026 OUT: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, लिखित परीक्षा 25 से 27 अप्रैल

UP Home Guard Admit Card 2026 Download: उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। लिखित परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक होगी। इस परीक्षा के लिए आज 22 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।

UP Home Guard Admit Card 2026 Download: उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए आज एडमिट कार्ड जारी हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरा था, वे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से जारी इस एडमिट कार्ड को uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। आवेदनकर्ता प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से यूपीपीबीपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्‍ध है। उम्‍मीदवाार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके UP Home Guard Admit Card 2026 Download कर सकेंगे।

UP Home Guard Bharti 2026

UP Home Guard Exam 2026

बता दें, यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा राज्य में होने वाली एक बड़ी परीक्षा है, इसे लेकर सरकार काफी अलर्ट है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार की रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। इसमें परीक्षा की तैयारियों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री महत्वपूर्ण निर्देश हो सकते हैं।

End of Feed