खुशखबरी! योगी सरकार डेढ़ लाख युवाओं को देगी गवर्नमेंट जॉब, 2 विभागों में 50-50 हजार वैकेंसी; देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि साल 2026 में करीब डेढ़ लाख युवाओं को सरकारी नौकरियों की सौगात देगी। पुलिस, शिक्षा, कारागार, राजस्व, स्वास्थ्य, आवास विकास, बाल विकास पुष्टाहार विभाग की वैकेंसी निकलेगी। इनमें सबसे अधिक पुलिस और शिक्षा विभाग में 50-50 हजार पदों पर भर्ती होगी व राजस्व में 20 हजार पदों पर नौकरी मिलेगी।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को अगले साल 2026 में नौकरियों का बड़ा तोहफा देने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों से विभागवार सरकारी नौकरी के खाली पदों की डिटेल मांगी थी, ताकि खाली पदों पर नियुक्ति की जा सके। सीएम ने समीक्षा के बाद अगले साल युवाओं को डेढ़ लाख सरकारी नौकरी देने की अनुमति दे दी है। ये नौकरियां पुलिस, शिक्षा, राजस्व, आवास विकास समेत प्रदेश विभिन्न विभागों में दी जाएगी। इसमें सबसे अधिक पुलिस और शिक्षा विभाग में भर्तियां होंगी। इसी के साथ 2026 में योगी सरकार के नाम सबसे अधिक सरकारी नौकरी देने का रिकार्ड भी दर्ज हो जाएगा। योगी सरकार प्रदेश में पहली सरकार होगी, जिसने दस वर्षों में दस लाख सरकारी नौकरी देने की सौगात दी।

UP job Recruitment 2026

2026 में योगी सरकार देगी डेढ़ लाख नौकरियां

पारदर्शी भर्ती का विश्वास

योगी सरकार ने पिछले साढ़े आठ वर्षों में प्रदेश के युवाओं को विभिन्न विभागों में साढ़े आठ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी है। यह सभी भर्तियां पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से हुईं। इससे प्रदेश के युवाओं का योगी सरकार पर भरोसा मजबूत हुआ है। पहले की सरकारों में उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों में पारदर्शी माहौल नहीं था।

End of Feed