UP DELED Exam Date 2023: 26 जून से यूपी डीएलएड की परीक्षाएं, नोट करें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2023, 08:48 PM IST

UP DELED Exam Date 2023: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक अधिकारी ने यूपी डीएलएड परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार डीएलएड की परीक्षाएं 26 जून से 1 जुलाई 2023 तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए कुल 2 लाख से अधिक छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।

UP DELED Exam Date 2023: यूपी डीएलएड की परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए बिग अपडेट है। डीएलएड के प्रथम व तृतीय बैच के सैमेस्टर की परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी (UP DELED Exam 2023) गई है। पहले बैच की परीक्षा 26 जून से 28 जून तक आयोजित की जाएगी। जबकि तीसरे बैच की परीक्षा का आयोजन 29 जून से 1 जुलाई 2023 तक (UP DELED Exam Date) निर्धारित है।

UP DELED Exam Date 2023

UP DELED Exam Date 2023: यहां देखें यूपी डीएलएड परीक्षा का पूरा शेड्यूल

बता दें इसके लिए कुल 2 लाख 1 हजार 37 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें गाजीपुर के सर्वाधिक 1 हजार 659 अभ्यर्थी, आजमगढ़ के 13,945 छात्र व प्रयागराज के कुल 6 जार 94 परीक्षार्थी शामिल हैं। यहां अभ्यर्थी परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

End of Feed