UP BTC DELED Admission 2023, updeled.gov.in: यूपीडीएलएड एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। डीएलएड प्रशिक्षण परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश ने बीटीसी डीएलएड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 2 जून 2023 से शुरू हो (UP DELED Admission Form 2023) रही है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून 2023 है, शाम 6 बजे तक अभ्यर्थी यहां अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।
UP BTC DELED Admission 2023: यूपी बीटीसी डीएलएड परीक्षा के लिए करें रजिस्ट्रेशन
ध्यान रहे इस बार अपने आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। बीटीसी क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी राज्य सरकार के शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए पात्र होते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
UP DELED Admission 2023: शैक्षणिक योग्यता
यूपी बीटीसी डीएलएड के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं व 12वीं कक्षा में 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही यहां एससी, एसटी व ओबीसी अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।UP DELED Admission 2023 Age Limit: आयु सीमा
यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर उम्मीदवारों को छूट दिया जाएगा।UP BTC DELED Admission 2023: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइ updeled.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP BTC DELED Admission Form 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड एसएमएस के जरिए आपके फोन पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
