UP DElEd Admission 2026 Last Date: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज द्वारा डी.एल.एड. (बीटीसी) प्रशिक्षण 2026 (UP DElEd Admission 2026) सत्र में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी की गई है। कार्यालय द्वारा प्राप्त अनुरोधों पर विचार करते हुए उन अभ्यर्थियों को एक अंतिम अवसर दिया गया है, जिन्हें पूर्व के दो चरणों में कोई प्रशिक्षण संस्थान आवंटित नहीं हो सका था। तीसरे चरण के तहत रैंक 01 से 1,52,202 तक के अभ्यर्थी संस्थान का विकल्प चुन सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर तय समय-सीमा के भीतर अपने विकल्प भरें और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।
UP DElEd Admission 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)
फीस भुगतान और संस्थान विकल्प भरने की तिथि
तीसरे चरण की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित अलॉटमेंट फीस का ऑनलाइन भुगतान करना होगा -
पात्र अभ्यर्थी - स्टेट रैंक 01 से 1,52,202 तक के वे सभी अभ्यर्थी जिन्हें अभी तक कोई संस्थान आवंटित नहीं हुआ है
फीस का विवरण - 5,000 रुपये (पांच हजार रुपये मात्र) का ऑनलाइन भुगतान
भुगतान की तिथि - 05 अक्टूबर 2026 (दोपहर) से 07 अक्टूबर 2026 (शाम 06:00 बजे तक)
उम्मीदवारों को बता दें कि अब उनके पास आवेदन के लिए अधिक समय बाकी नहीं रह गया है। उन्हें 24 घंटे के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी, क्योंकि कल यानी 7 अक्टूबर को शाम 6 बजे विंडो बंद हो जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NIOS Date Sheet 2026: एनआईओएस 10वीं-12वीं अक्टूबर सेशन की बोर्ड परीक्षा की डेट शीट कब आएगी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
Phase-3 काउंसलिंग और प्रवेश की महत्वपूर्ण तिथियां
| संस्थान का विकल्प भरने की तिथि | 05 अक्टूबर 2026 से 07 अक्टूबर 2026 तक |
| संस्था आवंटन का परिणाम | 08 अक्टूबर 2026 |
| दस्तावेज सत्यापन (DV) एवं प्रवेश की प्रक्रिया | 09 अक्टूबर 2026 से 14 अक्टूबर 2026 (सायं 05:00 बजे तक) |
| संस्थान द्वारा प्रवेश लॉक करने की अंतिम तिथि | 15 अक्टूबर 2026 |
(नोट: आरक्षित श्रेणी की रिक्त सीटों को नियमानुसार अनारक्षित सीटों में परिवर्तित करके यह अवसर प्रदान किया गया है)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - SSC CHSL Recruitment 2026: एसएससी में 2536 पदों पर भर्ती के आवेदन की लास्ट डेट कल, ऐसे करें आवेदन, यहां देखें डॉक्यूमेंट्स
अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश
वेबसाइट का अवलोकन - चॉइस फिलिंग और काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट `updeled.gov.in` पर उपलब्ध शासनादेश और दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें।
समय सीमा का ध्यान रखें - 14 अक्टूबर 2026 (सायं 5:00 बजे तक) आवंटित संस्थान में पहुंचकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं और प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण करें।
ऑनलाइन रिपोर्ट/लॉक प्रक्रिया - संबंधित संस्थान द्वारा 15 अक्टूबर 2026 तक यदि आपका प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन लॉक नहीं किया जाता है, तो लिया गया प्रवेश मान्य नहीं होगा। अतः कॉलेज प्रशासन से इसकी पुष्टि अवश्य कर लें।
