UP Budget 2025: टैबलेट, स्कूटी से लेकर फ्री कोचिंग तक..., योगी सरकार के बजट में युवाओं को क्या मिला, वित्त मंत्री ने कीं ये अहम घोषणाएं

UP Budget 2025: यूपी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बृहस्पतिवार को सदन में बजट 2025 पेश किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। एक नजर में जानें योगी सरकार के बजट में युवाओं को क्या मिला?

UP Budget 2025: यूपी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बृहस्पतिवार को सदन में बजट 2025 पेश किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। एक नजर में जानें योगी सरकार के बजट में युवाओं को क्या मिला? वित्त मंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश को आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स के क्षेत्र में एक हब के रूप में विकसित करने हेतु "आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स सिटी" की स्थापना तथा साईबर सिक्योरिटी में टेक्नोलॉजी रिसर्च ट्रान्सलेशन पार्क की स्थापना की नई योजना बजट में सम्मिलित की गयी है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में आई०सी०टी०लैब तथा स्मार्ट क्लासेज की स्थापना पर कार्य किया जा रहा है।

UP Budget 2025

UP Budget 2025

बजट में युवाओं के लिए अहम घोषणाएं

  • राजकीय पॉलीटेक्निकों में स्मार्ट क्लासेज तथा पूर्णतया डिजिटल लाईब्रेरी की स्थापना की योजना प्रस्तावित की गयी है।
  • आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स को बढ़ावा देने हेतु सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स की स्थापना प्रस्तावित की गई है।
  • प्रदेश में साईन्स सिटी, विज्ञान पार्कों और नक्षत्रशालाओं की स्थापना एवं नवीनीकरण की कार्ययोजना बनायी जा रही है।
  • स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत 49.86 लाख स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरित किये जा चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2025-2026 में इस योजना के तहत टैबलेट उपलबध कराये जायेंगे।
  • प्रतियोगी छात्रों को अपने घर के समीप ही कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का संचालन किया जा रहा है।
  • प्रधानमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सत्र 2024-25 में 54,833 अभ्यर्थियों को शिक्षुता प्रशिक्षण हेतु योजित किया गया।

End of Feed