UP Board Topper Prize Money 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आज, 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा की जाएगी। बता दें कि बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 52 लाख से अधिक छात्रों का आज इंतजार खत्म होने वाला है। रिजल्ट जारी करने के साथ बोर्ड द्वारा टॉपर्स के नामों की भी घोषणा की जाएगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के लिए इनाम की घोषणा कर दी है। छात्रों की मेहनत की सराहना करने के लिए इनाम दिए जाएंगे। आइए जानते हैं कि इस साल यूपी बोर्ड के टॉपर्स को क्या-क्या मिलने वाला है।
UP Board Topper Prize Money 2026
यूपी बोर्ड टॉपर्स के लिए इनाम की घोषणा
उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप (UP Board Topper 2026) करने वाले छात्रों के लिए न केवल नकद इनाम की घोषणा की गई है बल्कि उन्हें इसके साथ कई प्रकार के आकर्षक इनाम भी दिए जाएंगे, जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने में उनके लिए लाभकारी होंगे। इसके साथ ही बता दें कि जिले के आधार पर टॉप करने वाले छात्रों के लिए भी इनाम की सुविधा है।
जिला टॉपर को मिलेगा ये इनाम?
जिलेवार टॉप करने वाले छात्रों को प्रदेश सरकार की ओर से 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।स्टेट टॉपर को मिलेगा एक लाख का इनाम
यूपी सरकार द्वारा जो छात्र पूरे प्रदेश में टॉप करेंगे उन्हें 1 लाख रुपये का नकद इनाम, लैपटॉप और सम्मान पत्र दिया जाएगा। यह उन्हें आगे की शिक्षा प्राप्त करने में मददगार होगा।कैसे डाउनलोड कर पाएंगे रिजल्ट रोल नंबर से मार्कशीट
- यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर एक्टिव रिजल्ट लिंक UP Board 10th Result, UP Board 12th Result पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी है।
- अब आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।
- छात्र इसका पीडीएफ बनाकर डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
बता दें कि यूपी बोर्ड द्वारा 12वीं टॉपर्स लिस्ट स्ट्रीम वाइज भी जारी की जाएगी।
