UP Board Result 2026 Topper: किसान की बेटी ने यूपी बोर्ड इंटर में रचा इतिहास, 97.60% अंक लाकर बनी टॉपर

UP Board Inter Result 2026 Topper Sikha Verma: यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए गए है। इस साल इंटर बोर्ड परीक्षा में सीतापुर की शिखा ने टॉप किया है। आइए उनके तैयारी के बारे में जानते हैं।

UP Board Inter Result 2026 Topper Sikha Verma: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आज, 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 52 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिसमें कक्षा 10वीं की परीक्षा में 27 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जबकि 24 लाख से अधिक छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। रिजल्ट जारी करने के लिए आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि इस साल 12 यानी इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्रों का पास प्रतिशत 80.38% रहा। इसके साथ 12वीं के टॉपर्स के नाम भी जारी किए गए, जिसमें सीतापुर की शिखा वर्मा ने पूरे प्रदेश में टॉप कर अपने माता-पिता, स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। आइए आपको यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर से मिलवाएं और बताएं शिखा वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय किसे दिया है।

UP Board Result 2026 Topper.

UP Board Result 2026 Topper

सीतापुर की शिखा ने लहराया परचम

उत्तर प्रदेश कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल इस साल शिक्षा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। शिक्षा वर्मा ने बताया कि वह सीतापुर के बिलौली बाजार महमूदाबाद में स्थित बाबू सावित्री देवी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने पूरी लगन और मेहनत से इंटर परीक्षा की तैयारी की थी, जिसमें उन्हें सफलता मिली है।

End of Feed