यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा देंगे 51.98 लाख छात्र, हाईस्कूल में 27.74 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत

UP Board Exam Date 2027: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।

UP Board Exam Date 2027: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। यूपी बोर्ड के सचिव द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, दोनों क्लासेस के एग्जाम 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक आयोजित किए जा रहे है। यूपी बोर्ड एग्जाम 2027 का आयोजन कुल 20 दिनों में पूरा किया जा रहा है। छात्र और पेरेंट्स उत्तर प्रदेश बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर दोनों क्लासेस यानी 10वीं और 12वीं की डेटशीट PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की डेट शीट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की डेट शीट

दो पालियों में परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड एग्जाम की डेटशीट PDF के अनुसार, साल 2027 में होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होंगी और 24 फरवरी तक चलेंगी। ये परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक चलेगी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक आयोजित की जाएगी। 5 फरवरी को 10वीं का पहला पेपर हिंदी, प्रारंभिक हिंदी का होगा जबकि 12वीं का पहला पेपर हिंदी, सामान्य हिंदी का होगा।

End of Feed