UP Board 2027: कक्षा 9वीं और 11वीं के एडवांस रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें नया शेड्यूल

UPMSP ने कक्षा 9वीं 11वीं के छात्रों के एडवांस रजिस्ट्रेशन को लेकर जरूरी अपडेट जारी किया है। शैक्षिक सत्र 2026-2027 के लिए जिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं हो पाया था, उन्हें अब एक और मौका दिया गया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के एडवांस रजिस्ट्रेशन को लेकर जरूरी अपडेट जारी किया है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए जिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं हो पाया था, उन्हें अब एक और मौका दिया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, स्कूलों के प्रधानाचार्य अब 30 सितंबर 2026 तक पात्र छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

UP Board Class 9 and 11 registration

UP Board 2027: कक्षा 9वीं और 11वीं के एडवांस रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

रजिस्ट्रेशन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया UPMSP की वेबसाइट upmsp.edu.in पर स्कूल के माध्यम से पूरी की जाएगी।

End of Feed