UP Board Class 10th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज शाम 4 बजे कक्षा 10 (हाई स्कूल) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) के 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों के जरिए भी देख सकते हैं। इस साल कक्षा 10 का कुल पास प्रतिशत 90.42% रहा, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाओं में 80.38% छात्र पास हुए। 10वीं क्लास में इस बार इंटर की ही तरह लड़कियों ने बाजी मारी है। सीतापुर की कशिश वर्मा ने 97.83% के साथ इस बार राज्य में टॉप किया है।
UP Board Class 10th Result 2026
यूपी बोर्ड के टॉपर्स
कक्षा 10 के टॉपर्स की बात करें तो कशिश वर्मा (सीतापुर) को 97.83% मार्क्स, अंशिका वर्मा (बाराबंकी) को 97.83% मार्क्स, अदिति (बाराबंकी) को 97.5% मार्क्स, अर्पिता (सीतापुर) को 97.33% मार्क्स और परी वर्मा (बरेली) को 97.33% मार्क्स मिले हैं। इस लिस्ट में ऋषभ साहू का नाम भी शामिल है, जिन्हें और अर्पिता और परी वर्मा जितने मार्क्स हासिल हुए।
कक्षा 12 के टॉपर
- रैंक 1: शिखा वर्मा (सीतापुर) - 97.60%
- रैंक 2: नंदिनी गुप्ता (बरेली) - 97.20%; श्रेया वर्मा - 97.20%
- रैंक 3: सुरभि यादव (बरेली); पूजा पाल (बाराबंकी)
Official Websites पर कैसे देखें अपना रिजल्ट ? How to check result on Official Websites
- upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं
- कक्षा 10 के संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें
- भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें
रिजल्ट देखने के अन्य प्लेटफॉर्म
DigiLocker: results.digilocker.gov.in
UMANG: लॉग इन करने के बाद "UP Board" सर्च करें
SMS से कैसे देखें
कक्षा 12: UP12 <space> Roll Number टाइप करें और 56263 पर भेजें
कक्षा 10: UP10 <space> Roll Number टाइप करें और 56263 पर भेजें
पास होने के नियम
पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। जो छात्र इस न्यूनतम शर्त को पूरा नहीं कर पाएंगे, वे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने के हकदार होंगे। बताते चलें कि बोर्ड ने एक प्रेस ब्रीफिंग के जरिए रिजल्ट की घोषणा की, जिसके बाद छात्रों की सुविधा के लिए ऑफिशियल और पार्टनर प्लेटफॉर्म पर लिंक एक्टिवेट कर दिए गए।
