LIVEUP Board Exam 2024: कड़ी व्यवस्था के बीच हो रही यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा, पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी

UP Board Exam 2024: कड़ी व्यवस्था के बीच हो रही यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा, पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी
UP Board Class 10th 12th Exam 2024, UPMSP Board Exam: शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा 2024, आज 12वीं छात्रों के लिए नागरिक शास्त्र का है पेपर! यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो गई हैं। ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी यूपी बोर्ड टाइम टेबल के अनुसार, पहले दिन हाईस्कूल के छात्रों ने पहली पाली में हिंदी, प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा दी। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 1571184 छात्र तथा 1376127 छात्राएं (कुल-29,47,311) एवं इंटरमीडिएट के 1428323 छात्र तथा 1149676 छात्राएं (कुल-25,77,997) सम्मिलित होंगे। यूपी बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाएं संपन्न करवाए के लिए 2.75 लाख टीचर्स को निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है। इसमें 137367 माध्यमिक और 125754 बेसिक टीचर्स शामिल हैं।
शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, देखें टाइम टेबल व जरूरी गाइडलाइंस
UP Board Exam 2024 Live: सबसे बड़ा बोर्ड
UP Board Exam 2024 Live यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 55 लाख 25 हजार 308 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जो कि रिकॉर्ड नंबर हैं। बता दें छात्रों की संख्या के अनुसार यह देश का सबसे बड़ा बोर्ड है।
UP Board Exam 2024 LIVE: बढ़ते लाउड स्पीकर के चलते शिकायत
UP Board Exam 2024 LIVE यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं जारी हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 55 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया है। ऐसे में बीते दो माह से लाउड स्पीकर के बजने के चलते लगातार शिकायतें दर्ज करवाई जा रही हैं। सबसे ज्यादा शिकायत कानपुर, नोएडा और वाराणसी से आ रही है।
UPMSP UP Board Exam 2024 Live - 12वीं में 25,77,997 छात्र
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 25,77,997 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 14,28,323 लड़के और 11,49,674 लड़कियां हैं। UPMSP UP Board Exam 2024 Time Table की बात करें, तो 12वीं की अगली परीक्षा 27 फरवरी को होगी, जो कि वाणिज्य वर्ग के छात्रों (व्यवसाय अध्ययन)के लिए होगी।
UPMSP UP Board Exam 2024 Live - दो शिफ्ट में हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की कक्षा 10वीं या हाई स्कूल और कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हुईं। यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 के लिए पहली पाली की परीक्षा रात 11:45 बजे समाप्त हुई, और दूसरी पाली की परीक्षा शाम 5:15 बजे खत्म हुई।
UP Board Exam 2024 LIVE - 55 लाख से अधिक छात्र
यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो गई हैं।यूपी बोर्ड 2024 परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं।यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में इस बार 55 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
UP Board Exam 2024 LIVE: 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए
UP Board Exam 2024 LIVE यूपी बोर्ड की तरफ से जारी सैंपल पेपर के अनुसार, छात्रों को शुरुआत में 15 मिनट का समय पेपर पढ़ने के लिए दिया जा रहा है। इसके बाद छात्रों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए कहा जाता है।
LIVE UP Board Exam 2024 LIVE Update: पास होने के लिए इतने मार्क्स
LIVE UP Board Exam 2024 LIVE Update यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके दो से अधिक विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे।
UP Board Exam 2024 LIVE: यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल क्षात्र
UP Board Exam 2024 LIVE यूपी बोर्ड 2024 में इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 25 लाख 77 हजार 997 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। जिसमें 1428323 छात्र और 1149674 लड़कियां शामिल हैं।
UP Board Exam 2024 Live - छात्रों की संख्या के हिसाब से सबसे बड़ा बोर्ड
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 55 लाख 25 हजार 308 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जो कि रिकॉर्ड नंबर हैं। बता दें, हर साल सबसे ज्यादा छात्र इसी बोर्ड की परीक्षा देते हैं।
LIVE UP Board Exam 2024 - इंटरमीडिएट में परीक्षार्थियों की संख्या
यूपी बोर्ड 2024 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1428323 छात्र और 1149674 छात्राओं को मिलाकर 25 लाख 77 हजार 997 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
LIVE UP Board Exam 2024 - यूपी बोर्ड हाईस्कूल छात्रों की संख्या
हाईस्कूल की परीक्षा में 1571184 छात्र और 1376127 छात्राओं को मिलाकर 29 लाख 47 हजार 311 परीक्षार्थी हो रहे हैं, यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़े हर फैक्ट के लिए इस पेज पर बने रहें।
UP Board Exam 2024 Live Update - शुरू हुई देश के सबसे बड़े बोर्ड की परीक्षाएं
देश के सबसे बड़े बोर्ड यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए 566 राजकीय विद्यालय 3479 सवित्त और 4220 वित्त विहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है।
UP Board Class 10th 12th Exam 2024 Live - नकलविहीन परीक्षा का आयोजन
12 कार्य दिवसों में 9 मार्च तक चलेंगी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रदेश के 8265 केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं। इस बार नकलविहीन परीक्षा का आयोजन कराने की कोशिश चल रही है। आज 12वीं छात्रों के लिए नागरिक शास्त्र का पेपर है, समय से आधा घंटा पहले परीक्षा सेंटर पर पहुंचे।
LIVE UP Board Exam 2024 - कब तक चलेंगी यूपी बोर्ड की परीक्षा
यूपी बोर्ड 2024 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कल 22 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। 9 मार्च तक चलेंगी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चलेंगी।
UP Board Exam 2024 LIVE: इतने मार्क्स जरूरी
UP Board Exam 2024 LIVE यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे।
UP Board Exam 2024 LIVE: ऑनलाइन एग्जाम की मॉनिटरिंग
UP Board Exam 2024 LIVE राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं निष्पक्ष, नकलविहीन शांतिप्रिय ढंग से संपन्न हुई। बता दें इस बार पहली बार प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम एवं परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्यालय प्रयागराज एवं परिषद के सबी पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों में कमाण्ड एण्ड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था।
UP Board Exam 2024 LIVE: फर्स्ट शिफ्ट में इतने छात्र अनुपस्थित
UP Board Exam 2024 LIVE पहली पाली की परीक्षा के लिए कुल 26,43,786 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। हालांकि कुल 2,03,299 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
LIVE UP Board Exam 2024: आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा
LIVE UP Board Exam 2024 आज यानी 22 फरवरी 2024, गुरुवार से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संचालित की गई। परीक्षा राज्य के कुल 8,263 केंद्रों पर निर्धारित की गई। इसके अलावा 8 जेल केंद्रों में भी परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
UP Board Exam Passing Marks Live: पास होने के लिए इतने प्रतिशत मार्क्स
UP Board Exam Passing Marks Live यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से अधिक विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आने पर छात्रों को फेल माना जाएगा।
LIVE UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
LIVE UP Board Exam 2024 यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षाएं आज यानी 22 फरवरी से प्रारंभ हो चुकी हैं। इसके लिए कुल 55 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया है। बता दें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस बार काफी कड़ाई के साथ हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं आयोजित कर रहा है।