UP Board 2026: यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड कब होंगे जारी, 18 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

UP Board 10th 12th Admit Card 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने वाली है, लेकिन अभी तक परीक्षा एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। इस बीच छात्र परीक्षा एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अगले सप्ताह तक यूपी बोर्ड 2026 एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

ययUP Board 10th 12th Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी 2026 से किया जाएगा। इस साल 52 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर किया है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले यह सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड 2026 (Admit Card 2026) का बेसब्री से इंतजार कर रह हैं और सवाल किए जा रहे हैं है कि यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड 2026 कब आएंगे (UP Board 2026 Admit Card Kab Aayenge)।

UP Board 2026

यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड कब होंगे जारी (Photo- Canva)

कब आयेगा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड 2026

बीते सालों के रुझानों को देखते हुए और नजदीक आ रही परीक्षा कि डेट को ध्यान में रखते हुए यूपी बोर्ड द्वारा अगले सप्ताह कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। बता दें कि यह एक संभावित अनुमान है। आधिकारिक तौर पर यूपी बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड की कोई तिथि जारी नहीं की गई है।

End of Feed