Up Board 2025: यूपी के इस जिले में 24 फरवरी की बोर्ड परीक्षा रद्द, शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कही ये बात

Up Board 2025 News: प्रयागराज जनपद में महाकुंभ के चलते 24 फरवरी को आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 को रद्द कर दिया गया है, हालांकि अभी नई तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, जानें 24 फरवरी को किस विषय की होनी थी परीक्षा

Up Board 2025 News: यूपी सरकार की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा प्रयागराज जनपद में महाकुंभ के चलते 24 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को निरस्त किया जा रहा है। हालांकि अभी नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, संभावना है कल यानी 22 फरवरी 2025 को नई तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा, क्योंकि यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटरमीडिएड की बोर्ड परीक्षाएं 3 दिन बाद 24 फरवरी से शुरू हो रही है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों को बता दें कि बाकी का शेड्यूल वैसा ही रहेगा जैसा कि आधिकारिक टाइमटेबल में जारी किया गया था।

Up Board 2025 News reschedule

यूपी बोर्ड 2025

बता दें, यूपी बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए इस बार खास व्यवस्थाएं की गई हैं, कंट्रोल रूम से परीक्षा की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी और हर क्लास में 2-2 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

End of Feed