Up Board 2023: बदल गई तारीख, अब इस दिन होगी यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 27, 2023, 04:25 PM IST

Up Board Improvement Compartment 2023 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाईस्कूल और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथियां हाल ही में घोषित की थी, जिसके अनुसार, 15 जुलाई को परीक्षा होनी थी, लेकिन नए अपडेट के अनुसार परीक्षा तिथि में बदलाव कर दिया जाएगा।

Up Board Improvement Compartment 2023 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाईस्कूल और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। हालांकि कुछ दिन पहले भी तिथि जारी की गई थी, जिसके अनुसार, 15 जुलाई को परीक्षा का आयोजन किया जाना था, लेकिन किन्हीं वजह से बोर्ड ने परीक्षा तिथि में बदलाव कर दिया है, यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा देने जा रहे छात्र यहां से नई तिथि नोट कर लें।

up baord 2023 10th 12th exam date changes

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 (image - canva)

10वीं कक्षा के छात्रों के लिए परीक्षाएं सुबह की पाली में 8 बजे से 11ः15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर की पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

End of Feed