UP Board 10th 12th Scrutiny Result 2024 Declared: यूपी बोर्ड स्क्रूटनी के लिए प्रत्यावेदन करने वाले छात्रों के लिए अहम सूचना है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों ने परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर स्क्रूटनी का रिजल्ट जारी कर (UP Board 10th Scrutiny Result) दिया है। ऐसे में जिन छात्रों के उनकी गणना के मुताबिक कम मार्क्स आए थे वो ऑफिशियल साइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (UP Board 12th Scrutiny Result) सकते हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक इस बार स्क्रूटनी परीक्षा के लिए कुल 12 हजार 206 छात्रों के आवेदन स्वीकार किए गए थे। जिसमें से 3 हजार 891 छात्रों के मार्क्स में संशोधन हुआ है।
UP Board 10th 12th Scrutiny Result 2024: यहां देखें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं स्क्रूटनी परीक्षा का रिजल्ट
UP Board Scrutiny Result: कब जारी हुआ था रिजल्ट
बता दें इस बार यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा 12 कार्य दिवसों में 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 55 से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें हाईस्कूल की परीक्षा में 29 लाख 99 हजार 507 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं सख्ती के चलते हाईस्कूल के 1 लाख 84 हजार 986 स्टूडेंट्स व इंटर के 1 लाख 39 हजार 22 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। वहीं अब बोर्ड ने स्क्रूटनी का रिजल्ट भी अपलोड कर दिया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए चेक कर सकते हैं।UP Board 10th 12th Result 2024: कैसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPMSP UP Board 10th 12th Scrutiny Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर अपनी मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
