UP Board 10th 12th Compartment Result 2026 Declared: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी (UP Board 10th Compartment Result) खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (UP Board 12th Compartment Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
UP Board Compartment Result 2026 Declared: ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट
इस बार कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट 98.95% और 12वीं कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट का पास प्रतिशत 79.29 दर्ज किया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
UP Board 10th 12th Compartment Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट
- सबसे पहले UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPMSP UP Board 10th 12th Compartment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UP Board 10th Compartment Result 2026: Direct Link
UP Board 12th Compartment Result 2026: Direct Link
UP Board 10th Compartment Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में इतने छात्र पास
बता दें हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा में 15,705 बालक तथा 5,150 बालिका, कुल 20,855 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। यहां 14,616 बालक तथा 4,778 बालिका, कुल 19,394 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इसमें 14,458 बालक तथा 4,735 बालिका, कुल 19,191 परीक्षार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित हुए। इसमें छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.91 और छात्राओं का पास पर्सेंटेज 99.10 रहा। कुल मिलाकर 98.95 स्टूडेंट्स सफल घोषित किए गए हैं।
UP Board 12th Compartment Result: यूपी बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का पास पर्सेंटेज
वहीं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में 11,256 बालक तथा 9,971 बालिका, कुल 21,227 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। यहां 10,839 छात्रा व 9,701 छात्राएं यानी कुल 20,540 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इसमें 8,388 छात्र और 7,898 छात्राएं यानी कुल 16,286 परीक्षार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। छात्रों का पास पर्संटेज 77.39 और छात्राओं का पास फीसदी 81.41 पर्सेंट दर्ज किया गया है। कुल 79.29 छात्र पास हुए हैं।
